Uncategorized

मशहूर क्रिएटर रंजना यादव किन्नर की पत्रकार बृजेश सिंह से हुई शादी

मशहूर क्रिएटर रंजना यादव किन्नर की पत्रकार बृजेश सिंह से हुई शादी
अंबेडकर नगर
जनपद में एक अनोखी और चर्चित शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर रंजना यादव किन्नर ने पत्रकार बृजेश सिंह के साथ मां वैष्णो माता मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ विवाह रचा लिया। इस शादी की खबर सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया। मां वैष्णो माता मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी सम्पन्न हुई, जिसमें कुछ करीबी लोग और शुभचिंतक मौजूद रहे। विवाह के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली।
रंजना यादव किन्नर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और सामाजिक संदेशों के कारण काफी लोकप्रिय हैं, जबकि बृजेश सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!