अयोध्याउत्तर प्रदेशजिला प्रशासन

नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय  ने सम्हाला अयोध्या परिक्षेत्र का कार्यभार 

 नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय  ने सम्हाला अयोध्या परिक्षेत्र का कार्यभार
अयोध्या
अयोध्या में नए डीआईजी/आईजी के रूप में नियुक्त आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा शनिवार को पहुंच गए। वे रविवार को हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में  श्री रामलला के दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या रेंज का प्रभार ग्रहण किया । इसी बीच, पूर्व आईजी प्रवीण कुमार अब एडीजी लखनऊ जोन का चार्ज संभाल चुके हैं और जल्द ही उनके भी अयोध्या आने की संभावना है। सोमेन वर्मा का चयन अयोध्या रेंज के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे अपनी सख्त कार्यशैली और प्रभावी प्रशासनिक नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। मिर्जापुर में बतौर एसएसपी उनके कार्यकाल की लगातार चर्चा रही है, जहाँ उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े कदम उठाए और पुलिसिंग में तेजी लाई कौन हैं सोमेन वर्मा? 2012 बैच के आईपीएस सोमेन वर्मा पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा असम में हुई और उन्होंने एनआईटी असम से बीटेक की डिग्री हासिल की। पुलिस सेवा में आने से पहले वे भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) के तहत मिनिस्ट्री ऑफ पावर में कार्यरत थे।
तकनीकी समझ, आधुनिक सोच और प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें पुलिस विभाग में एक दक्ष अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। लखनऊ में कार्यभार संभालने के बाद वर्मा करीब ढाई वर्ष तक सुल्तानपुर में एसपी रहे। यहाँ अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में रहा। ज्वेलरी शॉप डकैती और मंगेश यादव एनकाउंटर जैसे मामलों में उनकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें सख्त प्रशासक की छवि दिलाई। जनवरी में सुल्तानपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने मिर्जापुर में एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला, जहाँ उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया।अयोध्या जैसे धार्मिक और संवेदनशील जनपद में सोमेन वर्मा की तैनाती को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को उम्मीद है कि नए डीआईजी रेंज में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों  को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये गये। पद भार ग्रहण करते हुए नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा ने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। मेरे द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरन एवं अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व दोषियों को सजा दिलाना, सुचारू एवं सुगम यातायात व्यवस्था, माफिया एवं गैंगेस्टर के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही एवं उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कानून एवं शांति-व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!