अयोध्याउत्तर प्रदेश
पत्रकार अशोक कुमार वर्मा के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर

पत्रकार अशोक कुमार वर्मा के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर
अयोध्या
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या तहसील इकाई बीकापुर के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है,वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे ।
उनके निधन से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा, अवधराम यादव, सम्पूर्णानन्द बाजपेई “बागी”, सुमित्रानंदन यादव, अनूप श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्र, आलोक निगम, डॉ0 आनन्द उपाध्याय, सहित अन्य लोगों ने पत्रकार साथी अशोक कुमार वर्मा का निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री वर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने कहा कि साथी अशोक कुमार वर्मा संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। वे मिलनसार और सादगी की मिसाल थे। उन्होंने संगठन को तहसील बीकापुर में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचा है और विगत कई वर्षों से हर वर्ष तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन करते थे। उनके स्वर्गवासी होने से संगठन व समाज को काफी पीड़ा हुई है।उनकी कमी संगठन में हमेशा बनी रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहने करने की क्षमता प्रदान करें।




