अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

रंगकर्मी सौमित्र मिश्र की मां का निधन,समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रंगकर्मी सौमित्र मिश्र की मां का निधन,समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या धाम
सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित रंगकर्मी सौमित्र मिश्र निवासी वीर भगवान सत्संग भवन, विद्या कुण्ड अयोध्याधाम की पूजनीया माता श्रीमती ललिता देवी धर्म पत्नी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद मिश्र का निधन बीते रविवार को हो गया है उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी।उनका अंतिम संस्कार सरयू तट स्थित श्मशान घाट पर विधि-विधान पूर्वक किया गया इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
     प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ हरि प्रसाद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार रमेश त्रिपाठी, सम्पादक शिवकुमार मिश्र, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, समाजसेविका रानी अवस्थी, अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी, पत्रकार सुमित्रानंदन यादव, सम्पादक आलोक निगम,अनूप श्रीवास्तव,डा0 आनन्द उपाध्याय, वीरू तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूजनीया माता जी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री सौमित्र मिश्र ने बताया है कि आगामी 13 फरवरी 2026 ई0 को त्रयोदशाह संस्कार के दिन शान्तिभोज आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!