उत्तर प्रदेशकुशीनगरश्री राम राज्य पुनर्निर्माण महायोजना

सांसद विजय कुमार दूबे ‘राजसूय ग्राम-समृद्धि मिशन’ के संरक्षक बने; मिशन को मिला भारी जन-समर्थन 

सांसद विजय कुमार दूबे ‘राजसूय ग्राम-समृद्धि मिशन’ के संरक्षक बने; मिशन को मिला भारी जन-समर्थन
​कुशीनगर/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य को वैदिक परंपरा और आधुनिक निवेश के माध्यम से बदलने के संकल्प के साथ शुरू हुए ‘राजसूय ग्राम-समृद्धि मिशन’ को एक बड़ी सफलता मिली है। कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे ने 11 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से इस मिशन के संरक्षक (Patron) के रूप में कार्यभार स्वीकार कर लिया है। उनके साथ ही प्रदेश के कई अन्य प्रमुख सांसद भी इस मिशन से जुड़ने के लिए निरंतर अपनी सहमति भेज रहे हैं।
​सांसद श्री विजय कुमार दुबे ने मिशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “गाँवों को ‘याचक’ से ‘दाता’ बनाने और ‘विलेज आईपीओ’ के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उनके घर पर ही रोजगार के अवसर प्रदान करने की यह पहल ऐतिहासिक है। कुशीनगर के गाँवों को ‘इन्वेस्टमेंट रेडी’ बनाना और ‘सर्वसम्मति’ से नेतृत्व चुनना रामराज्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
​मिशन के मुख्य बिंदु:
* ​संरक्षक बोर्ड (VIP-Board): मिशन ने ‘विलेज इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड’ के माध्यम से सांसदों को अपने क्षेत्र का संरक्षक नियुक्त किया है, जिससे निवेशकों में विश्वास पैदा होगा।
* ​विलेज आईपीओ (Village IPO): उत्तर प्रदेश की 50,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में न्यूनतम 1 से 10 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य, जिससे राज्य को कुल 50 हजार से 5 लाख करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
* ​हिन्दू एकीकरण एवं समरसता: ‘राजसूय यज्ञ’ के माध्यम से जातिगत वैमनस्य को समाप्त कर ‘हिन्दू एकता’ को सुदृढ़ करना और चुनावी खर्च की बचत कर उसे सात्विक कार्यों में लगाना।
* ​मिशन के आगामी कार्यक्रम: पं. राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि माननीय सांसदों के जुड़ने से मिशन को नई गति मिली है। जल्द ही सांसदों के नेतृत्व में क्षेत्र-वार ‘इन्वेस्टर राउंडटेबल’ और ‘ग्राम गौरव यात्राएं’ आयोजित की जाएंगी। 19 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में सामूहिक राजसूय यज्ञ के साथ मिशन का महा-अभियान धरातल पर उतरेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री राजसूय यज्ञ महासभा (श्रीराम)
7011804666
ईमेल: panditrajendratripathiji@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!