इन्दौरमध्य प्रदेश

संस्थान द्वारा काव्य गौरव अलंकरण से अलंकृत कवियों को हार्दिक शुभकामनाएं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

संस्थान द्वारा काव्य गौरव अलंकरण से अलंकृत कवियों को हार्दिक शुभकामनाएं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
इन्दौर/ मध्यप्रदेश
समय की क़ीमत और रिश्तों की सकारात्मकता के चलते आपने मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रतिष्ठा प्रसंग ‘हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2026’ में सहभागिता की, आपका आगमन समारोह की सफलता का कारक बना। आपके आगमन, सहयोग और सहभागिता से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह की पूर्णाहुति निर्विघ्न सम्पन्न हो पाई।
निश्चित तौर पर यह इन्दौर शहर का प्यार ही है, जिससे सम्मानमूर्ति सहित हिन्दी प्रेमियों का मान भी बढ़ता है और हिन्दी की सबलता का ध्वज भी लहराता है।
हिन्दी गौरव नर्मदा प्रसाद उपाध्याय जी (इन्दौर, मध्यप्रदेश) व अतुल तारे जी (ग्वालियर, मध्यप्रदेश) के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं, साथ ही, माँ अहिल्या की नगरी में पधारे कविगण श्री कमलेश दवे जी(नागदा), डॉ. पंकज चौधरी प्रसून जी (माण्डव), सुश्री निशा पंडित जी (उज्जैन), श्री पुष्पेंद्र जोशी पुष्प जी (बड़नगर) व सुश्री शिवांगी प्रेरणा जी (भोपाल) के हृदय से आभारी हैं। संस्थान द्वारा काव्य गौरव अलंकरण से अलंकृत कवियों को हार्दिक बधाई।
साथ ही, हिमाचल प्रदेश के पूर्व माननीय श्री विष्णु सदाशिव कोकजे जी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई जी, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी जी व सम गुरुतर अतिथिगणों के आतिथ्य से समारोह की गरिमा में अभिवृद्धि हुई, इसके लिए आप सभी का कोटिशः आभार।
हिन्दी गौरव अलंकरण के सहयोगी श्री सपन जैन काकड़ीवाला जी( काकड़ीवाला ज्वेलर्स, अलीराजपुर), श्री नितेश गुप्ता जी (पंचोली रेस्टोरेंट), श्री जलज व्यास जी (जलज व्यास ग्राफ़िक्स) के सहयोग के लिए हम कृतज्ञ हैं।
समारोह की जिस सफलता को हम महसूस कर पा रहे हैं, इसके लिए ‘हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2025’ की आयोजन समिति के श्रम को विनम्र प्रणाम करते हैं तथा सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों, साथियों और हिन्दीयोद्धाओं का हृदय से आभार।
आशा ही नहीं वरन् पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत की गतिविधियों में आपका साथ, सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा।
 डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!