अयोध्याउत्तर प्रदेश

शबेबरात की रात आई हैं रहमतों की बहार, रब से माफी मांग लो खुला हैं आज दरबार

शबेबरात की रात आई हैं रहमतों की बहार, रब से माफी मांग लो खुला हैं आज दरबार
मुबारक हों मोमिनों आई शबेबरात, रहमत खुदा की बनके छाई शबेबरात
रब्बे कदीर बन्दों से कहता हैं मांग लो, हमने इसीलिए बनाई शबेबरात
विकास खण्ड मया के अन्तर्गत ग्राम सभा सराय सागर के मजरे जिगिनियाँ गांव में हजरत बाबा मोहम्मद जाकिर हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी की सरपरस्ती में दुआओं के कबूल होने की मुकद्दस रात शबेबरात पूरी अकीदत , एहतराम और मुसर्रत के साथ मनाई गई।
इस मौके पर तमाम मुसलमानों ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचकर अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ी, तथा उनके लिए मगफिरत एवं मुल्क में अमनों अमान कायम रहने के लिए दुआएं मांगी गई। तथा शबेबरात की रात में लोगों ने नफ्ल नमाजें अदा की , और अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी और बेहतर मुकद्दर के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर खादिमे – खास मोहम्मद कैफ इदरीशी, मास्टर राहत अली सलमानी , गुलाम फरीद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके मगफिरत के लिए दुआएं मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!