अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
श्री गोपालजी दाधीच के कथा सुनकर भक्त हुए भाव विभोर

श्री गोपालजी दाधीच के कथा सुनकर भक्त हुए भाव विभोर
अयोध्या धाम
धर्मनगरी में आयोजित चार दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। 1 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण किया। समापन अवसर पर पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
प्रवक्ता भागवत भास्कर पं.पू. श्री गोपालजी दाधीच ने कथा के अंतिम दिवस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, धर्म और कर्तव्यपरायणता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला महोत्सव है। उन्होंने कहा कि सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है और प्रभु कृपा से जीवन सफल बनता है।

मुख्य यजमान श्रीमती उमादेवी सत्यनारायणजी लोया परिवार, नागपुर द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई गई। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
चार दिनों तक चले इस महोत्सव में भजन-कीर्तन, रामधुन और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। आयोजन के सफल संचालन पर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।




