अयोध्या धामउत्तर प्रदेशधर्म

श्री राम कथा सुनकर भाव विभोर हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

 श्री राम कथा सुनकर भाव विभोर हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या धाम
धर्मनगरी अयोध्या के रामसेवक पुरम स्थित ‘श्री रामायण वेला’ में आयोजित भगवत प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव एवं श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा में आज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सहभागिता कर आरती उतारी और संतों का आशीर्वाद लिया।
कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भक्तिमय वातावरण में पूजन और आरती के दौरान उन्होंने मुख्य मंच पर विराजमान पूज्य संतों का पूजन किया तथा जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य ‘विद्याभास्कर’ जी महाराज और स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से रामायण जी की पावन आरती उतारी। शंखध्वनि और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्श और रामायण की शिक्षाएं आज के आधुनिक समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना की और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि यह नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आगामी 27 फरवरी (फाल्गुन शुक्ल एकादशी) को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ इसका विधिवत समापन होगा। कथा में आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण राममय बना रहा कार्यक्रम में पूर्व सांसद के साथ उनके सहयोगी महेंद्र त्रिपाठी, नितेश सिंह एवं दद्दू पंडित भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!