अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

समाजवादी पार्टी ने लोहिया भवन में मनाई संत रविदास व संत नरहरी दास सोनार जी की जयंती 

समाजवादी पार्टी ने लोहिया भवन में मनाई संत रविदास व संत नरहरी दास सोनार जी की जयंती
अयोध्या
समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन फैजाबाद अयोध्या में गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास जी एवं महान संत श्री नरहरी दास सोनार जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संघर्ष को और तेज़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि “संत रविदास जी और संत नरहरी दास सोनार जी ने शोषण, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई। आज जब समाज को बांटने की साजिशें हो रही हैं, तब समाजवादी पार्टी संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह ताकत है जो दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रही है।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “महान संतों की जयंती केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को राजनीति और शासन की दिशा में लागू करने का संकल्प है।
समाजवादी पार्टी संतों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।”
सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में निवर्तमान महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम, जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पवन यादव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पासी, महानगर उपाध्यक्ष चंद यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, जगन्नाथ यादव, युवा नेता जितेंद्र यादव, शिवांशु तिवारी, जिला सचिव अंसार अहमद, वीरेंद्र गौतम, गोपाल यादव, इश्तियाक अहमद, युवा नेता राम सिंगर यादव, अमरेश यादव, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के संघर्ष को और धार देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!