Uncategorized
आयतुल्लाह सैय्यद अली हुसैनी ख़ामनेई की शहादत पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 15 मार्च को

आयतुल्लाह सैय्यद अली हुसैनी ख़ामनेई की शहादत पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 15 मार्च को
अयोध्या
शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली हुसैनी ख़ामनेई की शहादत पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 15 मार्च 2026 (रविवार) को रात्रि 9 बजे इमामबाड़ा जवाहर अली खां, फैजाबाद (अयोध्या) में! श्रद्धांजलि सभा में जिले के प्रतिष्ठित लोग रहेंगे मौजूद!
ईरान के महान सुप्रीम लीडर और आलमे इंसानियत आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में शहादत ने पूरी दुनिया के मुसलमानों और न्यायप्रिय लोगों को गहरा सदमा पहुंचाया है। उनकी शहादत को मुस्लिम समुदाय में कर्बला की त्रासदी से जोड़कर देखा जा रहा है, और यह घटना मानवता, इस्लामी इंक़लाब और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बन गई है, फैजाबाद-अयोध्या की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न धर्मों और विचारधाराओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो सर्वधर्म समभाव, मानवता के उत्थान और अन्याय के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे।मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
मौलाना शिया धर्मगुरु इमाम-ए-जुमा जमात मौलाना सैय्यद अहमद अली आब्दी,
वसीका अरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद मोहसिन,
मस्जिद सराय पुख्ता के पेश-ए-नमाज़ मुफ्ती जियाउद्दीन कासमी,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय),पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी,
साकेत महाविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिंह,वक्फ मस्जिद हसन रजा खां के नायब पेश-ए-नमाज़ मौलाना कमर मेहंदी,अशफाक उल्ला खान शहीद शोध संस्थान के निदेशक एवं प्रख्यात वक्ता सूर्यकांत पांडेय,इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल सेक्रेटरी डॉ. नजमुल हसन गनी,फैजाबाद पब्लिक स्कूल के मैनेजर एवं वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आदिल मुस्तफा,इंडियन यूथ कांग्रेस यूपी के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला,सहायक शोध अधिकारी, अयोध्या डॉ. सद्दाम खान,व कवियों में अली सईद खान व दानिश फैजाबादी अपनी शायरी के माध्यम से श्रद्धांजलि देंगे, कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान की तिलावत से होगा जिसको आबदी पढ़ेंगे, संचालन साकेत महाविद्यालय के कामर्स विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मिर्जा शहाब शाह व हामिद जाफर मीसम करेंगे, कार्यक्रम के कनवीनर गुफरान हसनैन रिजवी व फराज ने सभी को कार्यक्रम में आने की अपील की!




