अयोध्या धाम में होम डिलीवरी प्रारंभ हो एवं गैस एजेंसी / पेट्रोल पंप की कालाबाजारी पर रोक लगे : सिद्धार्थ श्रीवास्तव

अयोध्या धाम में होम डिलीवरी प्रारंभ हो एवं गैस एजेंसी / पेट्रोल पंप की कालाबाजारी पर रोक लगे : सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या,
घरेलू गैस की होम डिलीवरी शुरू कराने के कुछ गैस एजेंसी के द्वारा बुकिंग कई दिनों बाद के DAC नंबर नहीं आना , डिलीवरी दिखाना सर्वर प्रॉब्लम की समस्या आ रही है जिसको प्रशासन तत्काल प्रभाव से संज्ञान ले कर जनता के बीच में भ्रम की स्थिति न पैदा हो।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा है अयोध्या धाम स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेजाकर घंटों लाइन में लगना व सिलेंडर लादकर लाना ले जाना काफी कष्टदायक है। वरिष्ठ नागरिक बीमार व अस्वस्थ हैं जो स्वयं गैस सिलेंडर लाने -ले जाने में सक्षम नहीं है साथ ही उनके घर पर कोई अन्य सहयोगी भी नहीं है,इसलिए वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर घरेलू गैस हाकरों द्वारा पूर्व की भांति पहुंचाई जाए एवं एजेंसी पर उचित ग्राहकों को व्यवस्था प्रदान जाए जिससे उनको परेशानी का सामना न करना पड़े, जनता को भी चाहिए सरकार पर भरोसा रखकर अफवाहों पर ध्यान न दे एवं देश हित मे सहयोग प्रदान करें।




