अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में “BIG WASH” लॉन्ड्री का हुआ भव्य शुभारंभ

अयोध्या में “BIG WASH” लॉन्ड्री का हुआ भव्य शुभारंभ
अयोध्या
धर्मनगरी अयोध्या में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आधुनिक सुविधाओं की मांग के बीच आज एक और नई सुविधा शहरवासियों को मिलने जा रही है। “BIG WASH” नाम से एक अत्याधुनिक लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ शंकरगढ़ मार्केट, देवकाली बाईपास (अकबरपुर रोड) पर किया जा रहा है।
इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 मार्च 2026 को  किया गया।
कार्यक्रम में  अयोध्या के महापौर माननीय श्री गिरीश पति त्रिपाठी मुख्य अतिथि, सुशील चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा आदि लोग के सम्मिलित हुए और फीता काटकर इस नई सेवा का शुभारंभ हुआ।
“BIG WASH” लॉन्ड्री सेंटर की खास बात यह है कि यहां ग्राहकों को आधुनिक मशीनों और तकनीक के जरिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें ड्राई क्लीनिंग, सामान्य लॉन्ड्री और स्टीम प्रेस जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को कपड़ों की साफ-सफाई के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की भी बचत होगी।
आज के व्यस्त जीवन में जहां लोगों के पास समय की कमी है, वहीं इस तरह की सेवाएं काफी राहत देने वाली साबित होती हैं। खासकर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और परिवारों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी होगी।
 कपड़ों की बेहतर देखभाल, साफ-सफाई और समय पर डिलीवरी इस सेंटर की प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक “VAS TRISTAR FAMILY” ने इस मौके पर सभी क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित भी किया है। आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य अयोध्या के लोगों को बेहतर और विश्वसनीय लॉन्ड्री सेवा प्रदान करना है, ताकि शहर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो सके।
उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
“BIG WASH” के शुभारंभ के साथ ही अयोध्या में एक और आधुनिक सुविधा जुड़ जाएगी, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!