अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध का ऐलान, कृष्णनंद फाउंडेशन ने प्रशासन को लिखा पत्र

 

अयोध्या में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध का ऐलान, कृष्णनंद फाउंडेशन ने प्रशासन को लिखा पत्र
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद तेज हो गया है। कृष्णनंद फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकुंद माधव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अयोध्या आगमन का विरोध करने की घोषणा की है मुकुंद माधव ने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार विवादित बयान देकर साधु-संत समाज और हिंदू समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अयोध्या आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा और उन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
फाउंडेशन की ओर से जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मांग की गई है कि अविमुक्तेश्वरानंद के संभावित अयोध्या आगमन को रोका जाए। मुकुंद माधव का कहना है कि अयोध्या की धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि नैमिषारण्य में कार्यक्रम के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अयोध्या आने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच कृष्णनंद फाउंडेशन के इस ऐलान के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा तेज हो गई है मुकुंद माधव ने स्वामी अभीमुक्तेश्वरनंद से जुड़े तामम राज को भी खोला उन्होंने कहा की कांग्रेस से प्रेरित स्वामी अभी मुक्तेश्वरनंद जो एक फर्जी शंकराचार्य है जो मुख्यमंत्री को लेकर के तामम उल्टी सीधी बातें कहता रहता है और यह छापास रोगी है यानी मीडिया में बने रहने के लिए उल्टे सीधे बयान देता है मुकुंद माधव ने उनके स्थान से जुड़े कई राजो को भी खोला उन्होंने एक पत्र जिला अधिकारी व एसएसपी को लिखा है की स्वामी अभी मुक्तेशवर आनंद जो एक फर्जी शंकराचार्य हैं अगर अयोध्या आते हैं तो उनको अयोध्या ना आने दिया जाए और हम लोग उनके अयोध्या आने पर विरोध करते हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!