अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
अयोध्या नगरी में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही : संयोजक श्री एस एन बागी जी

अयोध्या नगरी में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही : संयोजक श्री एस एन बागी जी
अयोध्या धाम
अयोध्या नगरी में गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा सत्ता में समर्थित नेतागण फेसबुक और व्हाट्सएप पर जोर-जोर से प्रचार कर रहे हैं कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है लेकिन वास्तविकता यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग ही नहीं हो पा रही है, और यदि किसी तरह बुकिंग ऑनलाइन हो भी गई तो गैस सिलेंडर की आपूर्ति घरों पर नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा समस्याएं उन लोगों के सामने है जो उम्र दराज लोग हैं, बीमार रहते हैं जिनके घर पर कोई सिलेंडर लेकर गोदाम पर जाने वाला और वहां से सिलेंडर लादकर घर लाने वाला नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी से हुई वार्ता के अनुसार होम डिलीवरी कराई जा रही है, लोगों को गोदाम पर नहीं आना चाहिए गैस सिलेंडर लेने के लिए लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं।
अयोध्या नागरिक मंच ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी अनुरोध किया है कि यदि गैस गोदाम पर लोगों को गैस सिलेंडर न मिले सीधे उनके घरों पर पूर्व की भांति गैस सिलेंडर पहुंचाये जाएं तो लोग वहां गैस सिलेंडर लेने गोदाम पर जाकर घंटों लाइन में क्यों खड़े होंगे ?
इसलिए अधिकारीगण झूठ बोलना बंद करें और सत्ता रूढ़ दल से सम्बद्ध नेतागण जनता को मूर्ख बनाना बंद करें। गैस उपभोक्ताओं से भी अनुरोध है कि वह होम डिलीवरी के माध्यम से अपना सिलेंडर प्राप्त करें गोदाम पर जाकर भीड़ का हिस्सा बनने व लाइन लगाने का काम न करें।




