अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइम

अयोध्या रामनवमी मेले मे पर्स व मोबाइल चोरी करने वाले गैंग की 04 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार व चोरी का सामान बरामद 

अयोध्या रामनवमी मेले मे पर्स व मोबाइल चोरी करने वाले गैंग की 04 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार व चोरी का सामान बरामद
अयोध्या
  अयोध्या रामनवमी मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं के सामान/पर्स चोरी की सूचनायें प्राप्त हो रही थी जिसके क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या के आदेश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय निर्देशन के क्रम में क्षेत्राधिकारी अयोध्या व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स. 213/26 धारा 303(2) BNS, मु.अ.स. 214/26 धारा 303(2) BNS, मु.अ.स. 215/26 धारा 303(2) BNS. धारा 303(2) BNS से सम्बंधित चोरी गये माल को मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना से सम्बंधित अभियुक्तागण 1.कमलावती 2.जानकी 3.सिंगेश्वरी 4.शान्ती देवी को सरयू नयापुल अयोध्या बस्ती मार्ग हाईवे के किनारे से दिनाक 28.03.26 को समय 13.35 बजे गिरफ्तार कर मुकदमे से सम्बधित चोरी गये माल की शतप्रतिशत बरामदगी करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी । अभियुक्तागण के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्तागण –*
1.कमलावती पत्नी जियुत माँझी निवासिनी विशुनपुर थाना बरौली जनपद गोपाल गंज बिहार प्रदेश
2.जानकी पत्नी रामजी माँझी निवासिनी सत्तीबाग थाना यादवपुर जनपद गोपालगंज बिहार प्रदेश
3.सिंगेश्वरी पत्नी मंजूर माँझी निवासिनी बिजुरतीहाता थाना पचरूखी जनपद सीवान बिहार प्रदेश
4.शान्ती देवी पत्नी दीना नाथ माँझी निवासिनी खजुरिया थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार
पंजीकृत अभियोग…
1.मु.अ.स. 213/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस को.अयोध्या जनपद अयोध्या
2.मु.अ.स. 214/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस को.अयोध्या जनपद अयोध्या
3.मु.अ.स. 215/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस को.अयोध्या जनपद अयोध्या
*बरामदगीः-….*
1. 01 अदद मोबाइल फोन रेडमी कंपनी
2. 01 अदद मोबाइल फोन रीयल मी नार्जो कंपनी
3. 01 अदद मोबाइल फोन की पैड नोकिया कंपनी का
4. 17,000/ रुपये नगद
5. दो अदद लेडीज हैंड़बैग
6. 02 अदद लेडीज पर्स
7. 04 अदद आर्टीफिसीयलय मोती का माला
8. 05 अदद घर के ताले की चाभी
9. 02 अदद आधार कार्ड
*गिरफ्तारी टीम का विवरणः*
1. पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
2. उ0नि0 प्रवीन मिश्रा थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
3. उ0नि0 आशीष सिंह थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
4.उ0नि0 नीरज गुप्ता थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
5.हे0का0 अजय मौर्या थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
6.हे0का0 सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
7.हे0का प्रमोद कुमार यादव थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
8.का0 शैलेष कुमार थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
9.म0का0 अनुजा दूबे थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।
10.म0का0 वंदना राजपूत थाना को0 अय़ोध्या जनपद अयोध्या ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!