अयोध्याउत्तर प्रदेश

बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने किया लोकार्पण 

बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने किया लोकार्पण
सुरवारी / अयोध्या
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुरवारी में  ग्राम प्रधान सूर्य नरायन गुप्ता के द्वारा आयोजित विभिन्न परियोजनाओं का
1-सुरवारी खेल मैदान का बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य
2-पक्की सड़क से गया प्रसाद चौरसिया के घर तक इण्टर लांकिग कार्य और
3-पक्की सड़क से जगन्नाथ यादव जी के घर तक इण्टर लांकिग कार्य का लोकार्पण किया । इस अवसर पर बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने होली के पावन अवसर पर शुभचिंतकों से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि
रंगों का यह पावन उत्सव हमारे जीवन में प्रेम, सद्भाव और एकता के रंग और भी गहरे करे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया । इस अवसर पर डा.अमित सिंह चौहान एम.बी.बी.एस”विधायक बीकापुर अयोध्या सदस्य लोक लेखा समिति उ.प्र.के साथ प्रमुख रूप बीकापुर विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव नन्द कुमार सिंह राजा सिंह चौहान नान मून सिंह समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!