अयोध्याउत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष का मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत किया गया 

भाजपा जिलाध्यक्ष का मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत किया गया
मिल्कीपुर
विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीठेगांव मजरे पाठक का पुरवा में शनिवार सुबह 10 बजे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह गांव निवासी रामकरन पाठक के घर के सामने आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लालचंद चौरसिया का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश और प्रदेश में जिस मुकाम पर है, वह असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से आगे बढ़ रही है।
त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि वे भारत भूमि में जन्मे हैं और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी विश्व कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और आने वाले सभी चुनावों में पार्टी को एकतरफा जीत दिलाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, एडवोकेट अरुण पाठक दीपक,सत्रोहन पांडेय, आचार्य पंडित शिवकुमार पाठक, संजय पाठक, दीपक पाठक, दिवाकर पाण्डेय, सत्यनारायण चौरसिया, देव नारायण प्रजापति, सुभाष ओझा, काशीराम पाठक, कपिल देव दुबे, अंबिका पांडे, पूर्व प्रधान राकेश दूबे उर्फ चंचाली दूबे, जय किशन मिश्रा, नन्हे तिवारी, घनश्याम शुक्ला, राम अवध यादव, अंकित पाठक, कृष्ण चंद्र शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा आदर्श पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, हीरालाल पाठक और शुभ पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!