अयोध्याउत्तर प्रदेश
बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें : अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह

बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें : अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह
अयोध्या
जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवन स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सम्पन्न हुई |
बैठक में माननीय विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के पंचायत क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। इसके लिए मा0 जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आपस में संवाद अवश्य करते रहें।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों को रखा। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सदस्यों को योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई तथा प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मुकेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।




