Uncategorized

हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ अखंड सुंदरकांड पाठ, गांव-गांव तक पहुंचेगा

हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ अखंड सुंदरकांड पाठ, गांव-गांव तक पहुंचेगा
अयोध्या धाम
हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ अखंड सुंदरकांड पाठ, गांव-गांव तक पहुंचेगा भक्ति अभियान
धार्मिक नगरी अयोध्या में स्थित पावन स्थल हनुमानगढ़ी से अखंड सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ किया गया। संतों की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू हुआ यह भक्ति अभियान अब हर मंगलवार गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम का संयोजन विनोद जायसवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा और समाज में भक्ति, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज और जनकल्याण की भावना से प्रेरित है।
कार्यक्रम में अयोध्या के कई प्रमुख संत-महंतों की उपस्थिति रही, जिनमें महंत संजय दास, महंत हेमंत दास, नरसिंह दास, अखिलेश दास, अभिषेक दास और राजेंद्र दास सहित कई साधु-संत शामिल हुए। संतों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कलयुग में भगवान हनुमान साक्षात एवं प्रकट देवता माने जाते हैं। उनकी भक्ति और आराधना से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से इस प्रकार के भक्ति अभियान की शुरुआत अत्यंत शुभ और कल्याणकारी है।
संतों ने विनोद जायसवाल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह प्रयास समाज में धार्मिक जागरण के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करेगा। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा और भक्ति भाव का विस्तार होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी संतों ने भगवान हनुमान से समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!