अयोध्याउत्तर प्रदेशशिक्षण
कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने लहराया परचम

कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने लहराया परचम
अयोध्या
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल तथा अयोध्या बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया lइस अवसर पर विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहाl सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने परिणाम प्राप्त किये l कनक किड्स एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी एवं डायरेक्टर डॉ.मधु त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहाl कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कियाl विशेष रूप से मेधावी छात्रों को विभिन्न वर्गों में मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गयाlऔर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की किये l
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की भी उपस्थिति रही जिन्होंने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कीl कनक किड्स की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती प्रीति सिंह वाइस प्रिंसिपल श्रीमतीआकांक्षा पांडे एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सोनल शुक्ला वाइस प्रिंसिपल श्रीमती प्रगति श्रीवास्तव और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना कीl तथा आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित कियाl
अंत में डॉ. संजय तिवारी, डॉ. मधु त्रिपाठी ने अपने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, सफलता निरंतर प्रयास का परिणाम होती हैं, और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना चाहिएl




