Uncategorized

मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करेगी समाजवादी पार्टी : सांसद अवधेश प्रसाद जी 

मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करेगी समाजवादी पार्टी : सांसद अवधेश प्रसाद जी
अयोध्या
सामाजिक न्याय के प्रणेता, वंचितों के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पी और लोक समता के पैरोकार मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने सामाजिक समता और न्याय की जो मशाल जलाई, वह आज भी देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के सपनों को समाजवादी पार्टी साकार करने का काम करेगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने हाशिये पर खड़े समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि कांशीराम जी का जीवन सामाजिक परिवर्तन और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों में आत्मसम्मान और राजनीतिक चेतना जगाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन और विचार सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम ने किया। इस अवसर पर छोटे लाल यादव, बलराम मौर्य, राम अचल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, महानगर महिला सभा की अध्यक्ष अर्पणा जायसवाल, दान बहादुर सिंह, राजेश पटेल,राम सागर वर्मा, जे.पी. यादव, अनूप सिंह, पंकज पांडेय, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, बाबूराम गौड़, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार यादव, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष चंद यादव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, विजय यादव, रामबरन यादव, सुरजीत यादव, माया राम यादव, राजेश पटेल, मुलायम यादव, सियाराम यादव, जगन्नाथ यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, बृजेश सिंह चौहान, पवन यादव बिट्टू, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव कपिंजल निषाद, विजय यादव,बसंत लाल चौरसिया, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कैलाश कोरी, रामेश्वर यादव, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, जगत नारायण यादव, अंसार अहमद तथा गया प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!