अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

महिला एक महाशक्ति है महिला ही भारत का निर्माण करेगी : गुड़िया त्रिपाठी

महिला एक महाशक्ति है महिला ही भारत का निर्माण करेगी : गुड़िया त्रिपाठी
अयोध्या
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन पर्व पर विजय भक्त माल मन्दिरअयोध्या धाम में विश्व महानारी महाशक्ति सेना के तत्वावधान में भव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसमें तमाम वक्ताओं ने भारत की महिलाओं सहित विश्व के तमाम देशों की महिलाओं से आग्रह किया कि समाज में आगेआकर उनके अधिकारों व कर्तव्यों के लिए जागरुक होकर सक्रियता से संघर्ष करें, तथा आज के दिन यह संकल्प लें कि देश को विकासशील देशों की कतार से विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए उनकी विशेष सह भागिता रहेगी।उक्तअवसर पर समाज में विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “नारी रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि अमृता सिंह समाजसेवी  कलावती मिश्रा प्राचार्य गणपत राय स्कूल,रानोपाली मेमोरियल महिला शिक्षा केंद्र की प्रबंधिका के कर कमल द्वारा 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें नारी शक्ति सेना की प्रमुख गुड़िया त्रिपाठी ने बताया की महिला एक महा शक्ति है सशक्त महिला ही सशक्त भारत का निर्माण  करेंगी,महिला शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार क्षेत्र में आगे बढ़े,इस समय भारत सरकार के द्वारा ढेर सारी योजनाएं महिलाओं के हित में है जिसमें महिलाएं स्वरोजगार कर सकती है जिसका ब्याज नहीं देना है मूलधन केवल देना होगा इससे महिला कुछ भीअपना रोजगार कर सकती है,सिलाई के लिए भी विश्वकर्मा के तहत ट्रेनिंग भी दी जा रही है इसके लिए सरकार को महिलाओं को धन्यवाद देना चाहिए कि आज सरकार महिलाओं पर इतना ध्यान दे रही हैं,महिलाओं को अपने संस्कार और सम्मान को देखते हुए समाज को भी यह दिखाना चाहिए कि भारत की बेटी क्या नहीं कर सकती हैं। हमारे भारत देश में महिला पूजनीय है यह अपने सत्य धर्म कर्म से कुछ भी कर सकती है। महिला सृजन भी करती हैं पालन भी करती हैं संस्कार भी देती हैं सम्मान भी देती हैं इस अवसर पर हमारी मुख्य अतिथि अमृता जी ने कहा कि स्त्री को धैर्य के लिए पृथ्वी के बराबर बताया गया यह ममता की मूरत भी है और अगर जरूरत हो तो तलवार भी चला कर मिटा भी सकती है और बना भी सकती है। इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मिलित नारियों में प्रमुख रुप से पल्लवी वर्मा,विनीता पांडेय,स्वच्छता की मीना सिंह, मीना यादव,नीलम सिंह, शकुंतला मौर्य,कलावती वर्मा, मीना वर्मा,सरिता वर्मा,नंदिनी शर्मा,सरोज,रेनू ,पूजा वर्मा, संगीता,नीलम,नेहा हाशमी, रूबी सोनी,निकिता,रेनू गुप्ता, मिताली रस्तोगी,प्रिया शुक्ला, आभा पांडेय,सरिता त्रिपाठी, गुंजन,सुमन तिवारी,बबलू सिंह,लक्ष्मी सिंह,कालिंदी,रेनू, आरतीआदि रही। संगोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करने वाले प्रमुख विभूतियों में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉoसम्राटअशोक मौर्य,प्रदेश महामंत्री डॉo एस.पी.द्विवेदी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया,जनहित सत्ता हिन्दी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख व “साहित्य सम्राट” पत्रिका के सह संपादक राम केर सिंह, मेला उद्घोषक दीपचंद राही, अखिलेश दुबे,भुवनेश वर्मा, आदर्श त्रिपाठी,आशा मिश्रा,संगीता श्रीवास्तव् भुवनेशवर्मा,फूलमती,गायत्री,शांति वर्मा,रीता वर्मा,नेहा शुक्ला,मीनाक्षी त्रिपाठी,अनीता द्विवेदीआदि रहे।समारोह का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राजा अशोक सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!