अयोध्याउत्तर प्रदेश
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या में नई सुविधाओं का शुभारंभ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या में नई सुविधाओं का शुभारंभ
अयोध्या
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय उड्डयन मंत्री द्वारा राजकोट अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानन सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत विभिन्न नई सुविधाओं का शुभारंभ/समर्पण किया गया।
नई सुविधाओं का शुभारंभ
इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के मार्गदर्शन में विभिन्न एयरपोर्ट पर UDAN यात्री कैफे, डिजी यात्रा (DigiYatra), निःशुल्क वाई-फाई सेवा, किड्स प्ले एरिया तथा फ्लाइब्ररी (Flybrary) जैसी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को समर्पित की गईं। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को किफायती भोजन, तेज और पेपरलेस यात्रा अनुभव, बच्चों के लिए मनोरंजन क्षेत्र तथा पढ़ने के लिए पुस्तकालय जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
अयोध्या एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फ़ाई का शुभारंभ
इसी कड़ी में अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए फ्री वाई-फ़ाई का शुभारंभ भी किया गया।
विमानपत्तन निदेशक का बयान
विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य देश के हवाई अड्डों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी और सेवाएं मिल सकें। हवाईअड्डों पर इन सुविधाओं की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यात्रियों से अपील
अयोध्या एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और डिजिटल सेवाओं को अपनाकर यात्रा को और भी सहज बनाएं।




