अयोध्याउत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे “पवन” ने अपने आवास पर प्रमुख धर्माचार्य साधु संतों को फलाहार करा लिया जीत का आशिर्वाद 

पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे “पवन” ने अपने आवास पर प्रमुख धर्माचार्य साधु संतों को फलाहार करा लिया जीत का आशिर्वाद

अयोध्या
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कृष्णापुर आवास पर अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य साधु संतों, अयोध्या के प्रबुद्ध जनों  पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लेते हुए नवरात्रि के शुभ अवसर पर फलाहार कराया |
आज समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कृष्णापुर आवास पर अयोध्या के प्रसिद्ध धर्म आचार्य  साधु संतों महंतो पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में देवतुल्य जनता का आशीर्वाद लेते हुए नवरात्रि के शुभ अवसर पर फलाहार कराकर मां भगवती से देश प्रदेश में सुख शांति की कामना की |
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा  नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां भगवती की कृपा से अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य साधु संतों महंतों एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं अयोध्या की हजारों  देव तुल्य जनता को अपने आवास में फलाहार कराकर सुख की अनुभूत हो रही है इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश प्रदेश और अयोध्या वासियों के लिए मां भगवती से प्रार्थना करते हुए कामना करता हूं की प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि हो एवं अयोध्या की देवतुल्य जनता व्यापारियों नौजवानों किसानों  सभी पर मां भगवती की कृपा बनी रहे प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर प्रमुख धर्माचार्य संतो महंतों और अयोध्या की देवचूल्य जनता ने पूर्व मंत्री को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पुनः अयोध्या का विधायक और 2027 में प्रदेश मे श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया
प्रवक्ता के अनुसार इस मौके पर रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज, जगद्गुरु कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज, महंत हेमंत दास जी महाराज, महंत जयरामदास वेदांती,, विराट दास जी, गणेशानंद दास, पुजारी विद्याभूषण शरण जी, महंत राम मिलन दास जी, महंत श्याम सुंदर दास जी, पूज्य रामदास जी रामायण, महंत भ्रम दास जी, अयोध्या दास जी, बाबा रामदास जी,नि o जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि o महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव,नि o महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव, गोपीनाथ वर्मा, संजय पांडे, प्रधान राजेश कोरी, राकेश पांडे, आशीष वर्मा, गयादीन यादव, जगदीश यादव, राजेंद्र तिवारी, शिवांशु तिवारी, दारा तिवारी,, दिलीप दुबे, डब्बू तिवारी, राम सुमेर यादव, शिवकुमार यादव, प्रदीप तिवारी, तरजीत गौड़, शिवबरन यादव आदि लोग मौजूद रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!