उत्तर प्रदेशगोण्डा/उत्तर प्रदेश

सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर थारू समाज के होली महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर थारू समाज के होली महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
गोण्डा/उत्तर प्रदेश
 कैसरगंज क्षेत्र से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास विश्रोहरपुर में थारू जनजाति के होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बलरामपुर और श्रावस्ती से बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग शामिल हुए। होली के अवसर पर पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। पूर्व सांसद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और थारू समाज के लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों के साथ होली गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी से मिल-जुलकर होली मनाने की अपील की। उन्होंने वहाँ उपस्थित समाज के लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में आने-जाने की व्यवस्था भी उनके द्वारा कराई गई थी।
इस अवसर पर नेताजी के चाहने वाले और करीबी सहयोगी आलोक पांडे उर्फ ‘दादू भैया’ भी विशेष रूप से साथ में दिखाई दिए। उन्होंने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और अतिथियों के स्वागत-सत्कार में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!