अयोध्याउत्तर प्रदेश
सभासद आरती जयसवाल की मांग पर महकमे ने पीएफ नं0- 2 पर लगाई 1 इलेक्ट्रॉनिक घड़ी

सभासद आरती जयसवाल की मांग पर महकमे ने पीएफ नं0- 2 पर लगाई 1 इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
अयोध्या
गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्री मती आरती जयसवाल की मांग पर उरे0 लखनऊ मंडल में तैनात सी0 डीएसटीई अमित मणि त्रिपाठी ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर 1 इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगवा दी है!जिससे इस प्लेटफार्म से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी!घड़ी लगाये जाने की पुष्टि स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्रा ने भी पत्रकारों से की है!मालूम हो कि यहाँ से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा दिलाने हेतु सभासद काफी प्रयासरत है!बीते 12 मार्च को उन्होंने प्लेटफार्म नं0-1 एवं 2 पर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाए जाने की मांग सीनियर डिवीजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम कम्युनिकेशन अमित मणि त्रिपाठी को पत्र देकर की थीं!सभासद ने श्री मणि को बताया था कि यहाँ रुकने वाली किसान, सियालदह,दून,फरक्का,जनता,सद्भावना,छपरा एक्स०,आसन सोल-गोण्डा एक्स०,वाराणसी- बहराइच इंटरसिटी,साबरमती, मरुधर,लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्स० एवं अयोध्या से शाहगंज के बीच चलने वाली मेमू सहित कई अन्य ट्रेनों से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं!प्लेटफार्म नं0-2 पर कोई घड़ी न लगी होने से उनको काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैँ! सीनियर डीएसटीई ने सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल पत्रकार को दूरभाष पर बताया कि प्लेटफार्म नं0-2 पर एक घड़ी लगवा दी गई है एवं जल्द ही प्लेटफार्म नं0-1 पर टीन सेड के नीचे भी एक घड़ी लगवा दी जाएगी!




