अयोध्याउत्तर प्रदेश

सभी कोल्ड स्टोरेजों को समय से चुस्त दुरुस्त कर लिया जाए : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा

सभी कोल्ड स्टोरेजों को समय से चुस्त दुरुस्त कर लिया जाए : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उद्यान अधिकारी अयोध्या को पत्र सौंप कर जनपद के सभी कोल्ड स्टोरेजों को ठीक-ठाक रखने की मांग किया गया है
   ज्ञातब्य है कि जनपद प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की फिटनेस गलत होने के कारण अमोनिया गैस टैंक फटने से ध्वस्त हुई दीवाल के कारण काफी जनधन की हानि हुई है प्रयागराज की घटना की पुनरावृत्ति जनपद अयोध्या में ना हो इसके लिए भारतीय किसान यूनियन ने जिला उद्यान अधिकारी को पत्र देकर सचेत करते हुए सभी कोल्ड स्टोरेजों को चुस्त दुरुस्त रखने की मांग की है।
    भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने मांग किया है कि प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज को फिटनेस देने वाले अभियंता /अधिकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतकों के आश्रितों को कम से कम 25 लख रुपए घायलों को 10 लख रुपए देने की मांग की है।
     युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने जिला उद्यान अधिकारी को सचेत करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अयोध्या में प्रयागराज की घटना होती है तो उद्यान विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।
     प्रतिदिन मंडल में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, जिला सचिव कामता प्रसाद वर्मा जिला महासचिव युवा मोर्चा विवेक पटेल, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!