अयोध्याउत्तर प्रदेश
सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर टीन शेड व पेयजल व्यवस्था जल्द : महापौर

सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर टीन शेड व पेयजल व्यवस्था जल्द : महापौर
अयोध्या
नगर निगम क्षेत्र में पत्रकारों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बड़ा आश्वासन दिया है। बुधवार को पत्रकार चौराहे पर पत्रकारों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही यहां टीन शेड, शौचालय और आरओ पानी की समुचित व्यवस्था नगर निगम की ओर से कराई जाएगी।

महापौर ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के हित में जो भी सहयोग संभव होगा, वह हर स्तर पर किया जाएगा।महापौर की इस पहल का वहां मौजूद पत्रकारों ने स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित सुविधाएं शीघ्र धरातल पर उतरेंगी, जिससे दैनिक कार्य में सहूलियत मिलेगी।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव (अज्जू), समीर शाही, बृजेश सिंह, राजेंद्र कुमार दुबे (राजू), पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा और नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




