उत्तर प्रदेश
सर्वजन सनातन पार्टी एवं विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई

सर्वजन सनातन पार्टी एवं विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई
बलिया/ उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 29 मार्च 2026 दिन रविवार को स्थान नारायणी टाकीज कैम्पस बलिया में
सर्वजन सनातन पार्टी एवं विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय जी ने कहा कि यस0 सी0 एस0 टी0 एक्ट में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई व्यस्था को न मानते हुए संविधान में संशोधन कर 27 बिन्दु और लगाकर पहले गिरफ्तारी फिर जांच करने का आदेश देना , शोषण हेतु काला कानून बना दिया। साथ ही साथ यू0 जी0 सी0 कानून लाकर हिंदुओं को खण्ड खण्ड करने का प्रयास किया गया है जिससे आप अवगत है।
इसके अलावा भारतीय सनातन परंपरा के आधारशिला परिवार जो सनातन धर्म का ध्वजवाहक है को विखंडित करने के लिए कुछ ऐसे काले कानून का संरक्षण किया जा रहा है जो सनातन धर्म संस्कृति को ही नष्ट कर देगा। जिसका उल्लेख मै कर रहा हूं।
1 लिव इन रिलेशन शिप जो भारतीय परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से वेश्यावृत्ति की ओर अग्रसर करेगा जिनको भारतीय समाज ने देवी का दर्जा दिया है उसे भोग की वस्तु बना देगा।
2 , एक्स्ट्रा मैरिटल सेक्स, जिस हिन्दू परम्परा में औरतों को अर्धांगिनी का दर्जा दिया गया है उन औरतों को पर पुरुष गमन की कानूनी स्वतंत्रता प्रदान करना सनातन धर्म को नष्ट करने का एक चाल है।
3 , अप्राकृतिक मैथुन जिसका जानवर भी अनुसरण नहीं करते उसे कानूनी मान्यता देना भी सनातन धर्म के विरुद्ध षडयंत्र है।
मित्रो साथ ही यह भी कहना चाहता हूं सनातन धर्म संस्कृति के ध्वजवाहक आदि गुरु शंकराचार्य ने पूरे भारत में घूम घूम कर सनातन धर्म संस्कृति की स्थापना की उसी परम्परा के वाहक बर्तमान भगवान शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है, यौन शोषण का फर्जी आरोप लगाया जा रहा है तथा अनेक नकली शंकराचार्य बनाए जा रहे हैं जिससे सनातन धर्म को बदनाम किया जा सके। बटुकों की शिखा पकड़कर घसीटना और जूते से मारना सनातन का घोर अपमान है।
जहां गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए उनका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए वहां उन्हें काटा जा रहा है यह सनातन को नष्ट करने का काम किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश मांस निर्यात में प्रथम स्थान पर है।
साथियों जब आपके पास विकल्प नहीं था तो सभी बुद्धजीवियों ने विचार कर सर्वजन सनातन पार्टी को विकल्प के रूप में तैयार कर दिया है अब इससे जुड़े और एक आदर्श सनातनी सरकार बनावे।
जिला अध्यक्ष पंडित लल्लन पाण्डेय जी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि सवर्णों की नाराजगी देखकर दूसरी पार्टियां सवर्णों से ही दूसरी पार्टी बनाने का षडयंत्र करके आपको तोड़ने और अपनी सी टीम तैयार कराने में लगी है उससे आपलोगो को सावधान रहना होगा। सभी ब्राह्मण, सभी सवर्ण और सभी सनातनियों को बिना किसी अन्य पार्टी के चक्कर में पड़े केवल एक पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी से जुड़ना होगा तभी अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकेंगे अन्यथा पश्चाताप करना पड़ेगा।
सर्वजन सनातन पार्टी के, ब्रिकेश पाठक,राजेश्वर तिवारी, संतोष तिवारी, गणेश पाठक नवीन शुक्ल, नीतीश पाण्डेय , कन्हैया पाण्डेय आनन्द शंकर मिश्र , विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महा मंच के कन्हैया पाण्डेय, आनन्द शंकर मिश्र, अशोक पाण्डेय डॉ विनोद पाण्डेय, विनोद दूबे जी, अंशु माली प्रतीक पाण्डेय, नरेन्द्र उपाध्याय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




