Uncategorized
विधायक श्री रामचन्द्र यादव जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

विधायक श्री रामचन्द्र यादव जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
अयोध्या
विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन सेवा और जन सहभागिता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज, नरौली, रुदौली, अयोध्या में जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में आयोजित करते हुए भव्य रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 111 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं में भाजयुमो के आशीष शर्मा व आलोक चंद्र यादव, विकास मिश्रा, अनुप शुक्ला, शशि यादव, विजय यादव, दीपक यादव, रविकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी दीपक तिवारी व सत्य प्रकाश यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
रक्तदान शिविर में लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल अयोध्या की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही। टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकार पूजा कौशल सिंगर ने अवधी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में भाजपा नेता तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, आदर्श चंद्र यादव, आशीष यादव दिनेश यादव, सदानंद यादव कुलदीप सिंह यादव, अश्विनी यादव, डॉ. एम.के. यादव, डॉ देवमणि यादव , शीतला प्रसाद शुक्ला चेयरमैन, कृष्ण सागर पाल , भानु प्रताप यादव, योजराज यादव प्रधान लालता प्रसाद यादव प्रधान, हिमांशु निषाद, सुमन पासवान माधुरी सिंह राकेश तिवारी भरत लाल रावत धर्मेंद्र वर्मा बब्बन शुक्ला कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु सहित क्षेत्र के प्रधानगण, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।




