अयोध्याउत्तर प्रदेश
विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना का वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना का वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अयोध्या
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)इकाई प्रथम द्वारा कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा प्रार्थना सभा और झंडारोहण कर डाभासेमर गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। पाकड़, शमी जैसे वृक्षों का रोपण कर इसकी समुचित देखभाल करने की जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपी गई। प्राथमिक विद्यालय में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अनुज पटेल ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया और कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम यह समझना है कि हमारी दैनिक गतिविधियाँ प्रकृति को कैसे प्रभावित करती हैं। छात्र सफाई अभियान में भाग ले सकते हैं, पेड़ लगा सकते हैं। छात्र अपने साथियों को कचरा कम करने के बारे में शिक्षित कर सकते हैं।
पर्यावरण संबंधी मुद्दों को बचपन से ही समझने से स्थिरता के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता विकसित होती है दुर्भाग्यवश, वृक्षों की कटाई, प्रदूषण और संसाधनों के दुरुपयोग जैसी मानवीय गतिविधियों ने प्रकृति को नुकसान पहुँचाया है। इन प्रभावों को रोकने या उलटने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को कचरा कम करने, अधिक पेड़ लगाने और ऊर्जा बचाने जैसी आदतें अपनानी चाहिए। समुदाय और व्यक्ति मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा करके ही हम पृथ्वी पर एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की आशा कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया ।इस अवसर पर स्वतंत्र त्रिपाठी, पल्लव पांडेय ,सीमा तिवारी, प्रशांत सिंह, रुचि पांडेय,श्रेया तिवारी, संजय मीणा, काजल, वर्मा, रूपसी यादव, प्रज्ञा सिंह, निधि, स्वाति मिश्रा,सलोनी सिंह, रंजीत यादव, सुनंदा सोनी,अनुभव तिवारी, मनप्रीत कौर, पारुल मिश्रा आदि ने सक्रिय भागीदारी किया।




