अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में चोरी में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में चोरी में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

अयोध्या

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 जय किशोर अवस्थी प्रभारी चौकी नवीन मंडी थाना कोतवाली नगर मय टीम द्वारा दिनांक 05.03.2026 को समय 22.05 PM बजे रात मे मनीवीर स्कूल के पास उसरु नहर थाना कोतवाली नगर अयोध्या से अभियुक्त नीरज यादव को चोरी के मय सामान 04 अंगूठी, 01 नथिनी नाक की, 01 चैन सिकड़ी, 01 माथ बिदिंया, 1 जोड़ी झुमका कानों का, 1 जोड़ी कानों की बाली सूई धागा, 2 गले का हार, 2 गले का हार जिसमें सफदे लाल पीले मोती लगे है, 01 गले में पहनने वाला चेनदार हार जिसमे सफेद रंग की मूंगे लगी है, 01 पैर के अंगूठे का गोल बिछिया, 02 मंगलसूत्र जिस पर काले व सफेद मूंगे लगे हुए है, 01 जोड़ी कान के झाले, 01 मूंगदार माथ बींदी, 01 गोल सफेद मूंगदार माथ बिंदी, 01 गले में पहने वाला चेनदार लर (हार) व सफेद धातु के 01 जोड़ा पायल, 02 पैरों की बिछिया, 11 पैरों की उंगली की बिछिया तथा हाथ में लिये ग्रे रंग का ब्रीफ केस जिस पर VIP Aristocat लिखा हुआ है जिसके अन्दर अलग अलग रंग की 05 साड़िया, 05 ब्लाउज, 01 पेटीकोट बरामद हुआ तथा पिट्ठू बैग में दो प्लास्टिक के डिब्बे जिसमें चूड़ी कंगन भरे है तथा 01 डिब्बा लाल रंग का गत्तेदार जिसमें चूड़ी कंगन भरे हुए है बरामद हुआ के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 112/26 धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या मे पंजीकृत है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त – नीरज यादव पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम परसवां शुकुल का पुरवा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उम्र लगभग 30 वर्ष
*गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-*
04 अंगूठी सोने की, 01 नथिनी नाक की सोने की, 01 चैन सिकड़ी सोने की, 01 माथ बिदिंया सोने की, 1 जोड़ी झुमका कानों का सोने की, 1 जोड़ी कानों की बाली सूई धागा सोने की, 2 गले का हार सोने की, 2 गले का हार जिसमें सफदे लाल पीले मोती लगे है सोने की, 01 गले में पहने वाला चेनदार हार जिसमे सफेद रंग की मूंगे लगी है सोने की, 01 पैर के अंगूठे का गोल बिछिया सोने की, 02 मंगलसूत्र जिस पर काले व सफेद मूंगे लगे हुए है सोने की, 01 जोड़ी कान के झाले सोने की, 01 मूंगदार माथ बींदी सोने की, 01 गोल सफेद मूंगदार माथ बिंदी सोने की, 01 गले में पहने वाला चेनदार लर (हार) सोने की, 01 जोड़ी पायल चांदी का, 02 पैरों की बिछिया चांदी का, 11 पैरों की उंगली की बिछिया चांदी का, 01 अदद ब्रीफ केस जिस पर VIP Aristocat लिखा है ।, अलग अलग रंग की 05 साड़िया, 05 ब्लाउज, 01 पेटीकोट, दो प्लास्टिक के डिब्बे जिसमें चूड़ी कंगन भरे है, 01 डिब्बा लाल रंग का गत्तेदार जिसमें चूड़ी कंगन भरे हुए है

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 32/26 धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
2.मु0अ0सं0 112/26 धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री जय किशोर अवस्थी प्रभारी चौकी नवीन मंडी ,थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
2. उ0नि0 श्री अखिलेश तिवारी, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
3. का0 श्रवण कुमार, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
4. का0 सिन्टू कुमार, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!