अयोध्याउत्तर प्रदेश

यूजीसी काला कानून का विरोध कर रहे पंडित कृपा निधान तिवारी दिल्ली जंतर मंतर में साथियों सहित गिरफ्तार

यूजीसी काला कानून का विरोध कर रहे पंडित कृपा निधान तिवारी दिल्ली जंतर मंतर में साथियों सहित गिरफ्तार
अयोध्या
अयोध्या पूरे देश में यूजीसी काला कानून को लेकर सवर्ण समाज में उबाल है देश के कोने-कोने से दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज सनातनी समाज  के लोगों ने आकर जबरदस्त प्रदर्शन किया पूर्व निश्चित एक दिवसीय आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इसको असफल करने के लिए कमर कस लिया था और बसों में भर भर के पूरे देश से आए सवर्ण सनातनी समाज एवं सभी सनातनी लोगों को जेल भेजने का काम किया जिससे पूरे देश के सवर्ण व सनातनियों में समाज में गुस्सा है देश के हर जिले में और प्रदेश में जगह-जगह  सवर्ण समाज व संपूर्ण सनातन के लोगों के बड़े ,बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया  और आंदोलन को पूरी तरह से असफल बनाने की योजना में पूरी तरह से लग गए थे परंतु देश के कोने-कोने से आए हुए सवर्ण समाज व समस्त सनातनी  लोगों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार को बता दिया है कि सवर्ण सनातन समाज का उत्पीड़न सरकार के लिए आगे आने वाले चुनाव में महंगा साबित होगा जिस तरह से सवर्ण सनातनी समाज के पैर में कुल्हाड़ी मार कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार बीपी सिंह ने मंडल कमीशन कानून लाकर पूरे देश को बांटने का काम किया था उनका क्या हस्र हुआ सभी जानते हैं इसी तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सवर्ण समस्त सनातनियों का यूजीसी कानून बनाकर एवं अन्य तरह से उत्पीड़न इनके लिए घातक सिद्ध होगा यह विचार  अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने जंतर मंतर पर गिरफ्तारी से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रकट किया कहा ,इस अवसर पर पूरे देश से उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली हरियाणा मध्य प्रदेश सहित भारी संख्या में सवर्ण सनातनी समाज के नेताओं ने यहां आकर गिरफ्तार दी ,  मोदी द्वारा किए जा रहे सनातनी समाज के उत्पीड़न को लेकर दर्द भरा और लोगों में जो निराशा है वह बाहर दिखाई दे रही थी, पूरे देश में यूजीसी काला कानून को लेकर सवर्ण सनातनी समाज में उबाल है
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार को बता दिया है कि सवर्ण सनातनी समाज इससे डरने वाला नहीं उत्पीड़न सरकार के लिए आगे आने वाले चुनाव में महंगा साबित होगा , दिल्ली हरियाणा मध्य प्रदेश सहित भारी संख्या में सवर्ण समाज के नेताओं ने यहां आकर गिरफ्तार दी जिसमें अलंकार  अग्निहोत्री पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्र एडवोकेट पूर्व डी आई जी जुगुल किशोर तिवारी स्वामी आनंद स्वरूप जी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और पंडित साधु तिवारी  भारतीय सवर्ण संघ राजेश तिवारी गुरु प्रसाद पांडे प्रतापगढ़  डा राम तेज पांडे प्रदीप पाठक पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी अर्चना तिवारी अयोध्या से  वरिष्ठ अधिवक्ता आर,पी,पांडे वैद्य बी के शर्मा डॉ मंजू शुक्ला  जी आदि भारी संख्या में देश के कोने-कोने से आए लोगों ने गिरफ्तारी दी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!