अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
आत्म शांति हेतु श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

आत्म शांति हेतु श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
अयोध्या धाम
रावत मंदिर के पूर्व महंत साकेतवासी श्री 1008 श्री मानस कोकिल जी महाराज एवं श्री 1008 श्री आचार्य राममिलन दास जी (भागवताचार्य) की आत्म शांति हेतु श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा सरयू तट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। कथा व्यास राष्ट्रीय संत राजर्षि श्री रामनयन दास जी महाराज रामायणी (भागवताचार्य) के सानिध्य और नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
यज्ञ के यजमान रावत मंदिर के उपमहंत अमन अयोध्या दास द्वारा सरयू पूजन कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।




