अयोध्याउत्तर प्रदेश

भाकपा जन समस्याओं को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देगी : काo  सम्पूर्णानन्द बागी

भाकपा जन समस्याओं को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देगी : काo  सम्पूर्णानन्द बागी
 अयोध्या धाम
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अयोध्यानगरी की जन समस्याओं को लेकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपेगी तथा पार्टी अपने जन संगठनों को मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगी।
   उक्त निर्णय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्रांच कमेटी की अयोध्या समाज सेवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी नगर अयोध्या में सम्पन्न हुई बैठक में लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष कामरेड यशोदा सिंह ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला काउंसिल सदस्य का0 सम्पूर्णानन्द बागी ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई ,गरीबी, भ्रष्टाचार महंगी होती जा रही शिक्षा और चिकित्सा तथा बेरोजगारी के अतिरिक्त वर्तमान में गैस व पेट्रोलियम पदार्थ के कीमतों में की गई वृद्धि , गैस सिलेंडर के मिलने में हो रही दिक्कतें गंभीर समस्या बनी हुई हैं।  यदि सभी गैस एजेंसियां पूर्व की भांति होम डिलीवरी करना शुरू कर दें तो समस्या का निदान अपने आप हो सकता है। गैस सिलेंडर लोगों को आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं जिससे घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं,इससे प्रशासन को सख्ती से निपटना चाहिए। बैठक में पार्टी की सदस्यता नवीनीकरण करने, जन संगठनों का सदस्य अभियान चलाने तथा जन समस्याओं को लेकर विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाकात करके उन्हें समस्याओं से अवगत कराने व उनका निराकरण कराने के लिए सभी साथियों को सक्रिय होना पड़ेगा। बैठक में कामरेड बृजेंद्र श्रीवास्तव,अजय साहू,पवित्र कुमार साहनी शोभनाथ, अखिलेश ठाकुर श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, श्रीमती राधा प्रजापति, सुश्री अवंतिका डा0 रोहित मिश्रा, आर0 पी0 पांडेय ओंकार नाथ पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!