अयोध्याउत्तर प्रदेशजयंती

पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़े धूमधाम से मनाई गई

पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़े धूमधाम से मनाई गई
अयोध्या
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य भारत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़े धूमधाम से मनाई गई, कांग्रेस जनों ने उनके जयंती के अवसर पर बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण  अर्पित कर उन्हें देश के शोषण एवं वंचित समाज अग्रणी नेता बताया ,तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।
 गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण की कोई तुलना नहीं है, उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियां से भरा हुआ है ,सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए बाबू जगजीवन राम जी द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक है हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना होगा
 जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा हिंदुस्तान के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी ने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे उन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही अन्याय के प्रति आवाज उठाई बाबू जगजीवन राम जी का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
 सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बाबू जगजीवन राम की विचारों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती की बात कही।
 पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष बताया और कहा उन्होंने अपने जीवन पर्यंत शोषण पिछड़ों वंचितों के सहारे के रूप में आगे रहे हैं।
 जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,बृजेश रावत ,राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार पांडे, सेवादल अध्यक्ष फ्लावर नकवी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी , पंकज सिंह ,राज प्रताप ,वीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!