अयोध्याउत्तर प्रदेश
रामनगरी अयोध्या में पहली बार चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से

रामनगरी अयोध्या में पहली बार चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में पहली बार चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रबंध कमेटी द्वारा ओम रेजिडेंसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। आयोजन स्थल बूथ नंबर चार, होली अवध होटल के पास निर्धारित किया गया है संस्था के अध्यक्ष शेखर तिवारी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 22 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ होगी। इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में हॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों की भागीदारी रहेगी, जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा महोत्सव के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, राम मंदिर आंदोलन के कार्यसेवकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव पद्म पुराण में वर्णित देवासुर संग्राम की कथा पर आधारित है। कथा के अनुसार महाराजा नेमी को उनके अद्वितीय युद्ध कौशल के कारण देवराज इंद्र द्वारा ‘दशरथ’ की उपाधि दी गई थी। इसी प्रसंग को कथा और मंचीय नाट्य रूपांतरण के माध्यम से पहली बार अयोध्या धाम में प्रस्तुत किया जाएगा यह आयोजन CSS VEDA AYU PVT. LTD. के डायरेक्टर चंद्रशेखर तिवारी व संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के पिता महाराजा दशरथ के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाना है।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए संयोजक अनिल पांडे, प्रबंधक निदेशक अरुण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह व शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, महामंत्री संतोष कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री रामानुज व शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के लिए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को भी आमंत्रण पत्र सौंपा गया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष शेखर तिवारी, मंत्री संतोष मिश्रा, प्रबंधक अनिल पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, ओपी सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, रामानुज मिश्रा, दशानन दास,प्रचार मंत्री डॉ. कलवी हसन रिजवी मीडिया प्रभारी अंकुर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
अंकुर पांडेय पत्रकार
मीडिया प्रभारी चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव अयोध्या
800532237
9454812761




