अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

साकेत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं के घर पर घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराई जाए : संयोजक एस0 एन0 बागी 

साकेत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं के घर पर घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराई जाए : संयोजक एस0 एन0 बागी
अयोध्या धाम
 घरेलू गैस की किल्लत को देखते हुए अयोध्या नागरिक मंच ने आज जिलाधिकारी को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या श्री अरविंद कुमार जी को उनके नयाघाट स्थित कार्यालय पर सौंपा।
    जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा रेजिडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या श्री अरविंद कुमार जी को उनके नयाघाट स्थित कार्यालय में जाकर सौंपा।
   ज्ञापन में मांग की गई है कि इंडेन गैस की साकेत गैस एजेंसी अयोध्या धाम की ओर से उपभोक्ताओं के घर पर होम डिलीवरी कराई जाए। साकेत गैस एजेंसी के प्रबंधक व उनके स्टाफ के मोबाइल स्विच ऑफ न रहे जिससे उपभोक्ता अपनी गैस आपूर्ति के संबंध में जानकारी का आदान-प्रदान कर सकें। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बचाव हेतु साकेत गैस एजेंसी टेढ़ी बाजार रामपथ पर स्थित कार्यालय व गोदाम पर उपभोक्ताओं की एकत्र होने वाली भीड़ के लिए छाया, शुद्ध शीतल पेयजल व सुरक्षात्मक प्रबंध कराए जाएं। ज्ञापन देने वालों में आशुतोषानन्द त्रिपाठी,ओंकार नाथ पांडेय, बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पवित्र कुमार साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या श्री अरविंद कुमार जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि कल वे स्वयं पुलिस क्षेत्राधिकारी  अयोध्या के साथ गैस एजेंसी के कार्यालय गोदाम पर जाकर निरीक्षण करेंगे और उपभोक्ताओं के घर होम डिलीवरी करवाने का काम शुरू करायेंगे। गैस उपभोक्ताओं के लिए दोनों स्थानों पर धूप से बचने के लिए छाया,शुद्ध पेयजल व सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!