अयोध्याअयोध्या नगर निगमउत्तर प्रदेश

सरकार द्वारा नामित अयोध्या नगर निगम के 10 पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ 

सरकार द्वारा नामित अयोध्या नगर निगम के 10 पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ

अयोध्या

नगर निगम के नामित 10 पार्षदों को सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक गरिमामय समारोह में महापौर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 70 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब नव-नामित पार्षद रंजना सागर शपथ लेते समय भावुक हो गईं। माहौल कुछ देर के लिए भावनात्मक हो गया, जिसके बाद महापौर ने स्वयं उन्हें शपथ पूरी कराई।

शपथ लेने वाले पार्षदों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता और अर्चना द्विवेदी शामिल रहे।

इस अवसर पर महापौर ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नामित पार्षद नगर निगम के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शहर के विकास को नई गति देंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

समारोह में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, निवर्तमान उपसभापति राजेश गौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!