राजनीति

भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता परेशान है : जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव

भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता परेशान है : जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव
अयोध्या
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर  सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम नगर वार्ड में पी डी ए पंचायत का आयोजन हुआ |
आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुरुषोत्तम नगर वार्ड में सपा पार्षद श्रीमती ज्ञानमती सेक्टर प्रभारी ओ पी पासवान, जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष राकेश पांडे के संयोजन में महानगर पी डी ए पंचायत का आयोजन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, व संचालन सेक्टर प्रभारी ओ पी पासवान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव रहे पी डी ए पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में किसान नौजवान व्यापारी सभी परेशान है इनके शासनकाल में फैली हुई बेरोजगारी महंगाई जुल्म अत्याचार से सभी वर्ग परेशान है और यही वर्ग 2027 में भाजपा की सरकार को प्रदेश से हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी  जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता परेशान है अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी   महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा प्रदेश मे भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी और नगर निगम अयोध्या में व्याप्त भ्रष्टाचार, टैक्सो में बढ़ोतरी नगर निगम की बदहाल गलियां  और पूरे नगर निगम में जल भराव की समस्या है उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखलकर एक साफ सुथरी जनहित में काम करने वाली सब को साथ लेकर चलने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आवाहन किया महानगर महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहां पूरे प्रदेश में जगह-जगह  पी डी ए पंचायत की भीड़ को देखते हुए लग रहा है जनता भाजपा के जुल्म अत्याचार से ऊब चुकी है और प्रदेश में भाजपा सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव सचिव जगन्नाथ यादव, पूर्व प्रधान विनोद कनौजिया,वीरेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, पार्षद रामभवन यादव पूर्व प्रधान मुकेश यादव,महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा   जायसवाल,एससी एसटी जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी पार्षद मुकेश कोरी, राष्ट्रीय सचिव सुनील रावत, संजय चौधरी, सिकंदर चौधरी अजय यादव, राजबली यादव, श्रीमती पूजा वर्मा, राम प्रकाश यादव, राम नरेश यादव, सुभाष पासी, बबलू आदि लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!