Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

भारतीय किसान यूनियन की बैठक कराकर समस्या का स्थाई निदान निकाला जाए

भारतीय किसान यूनियन की बैठक कराकर समस्या का स्थाई निदान निकाला जाए
अयोध्या
माह के तीसरे बुधवार को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में होने वाला किसान दिवस जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी श्री केके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ किसान दिवस में यूरिया खाद की आपूर्ति, टैगिग, ओवर रेटिंग का मुद्दा छाया रहा।
  किसानों का पक्ष रखते हुए किसान नेता घनश्याम वर्मा ने कहा कि फुटकर खाद व्यापारियों द्वारा यूरिया के निर्धारित दर 266 रुपए 50 पैसे के अनुसार नहीं दिया जा रहा है फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि थोक व्यापारियों द्वारा ही फुटकर विक्रेताओं को 260 रुपए प्रतिबोरी के हिसाब से दिया जाता है इसलिए 266.50 पैसे में बेचा जाना संभव नहीं है घनश्याम वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग किया कि टैगिंग और ओवर रेटिंग के संबंध में कंपनियां ,थोक विक्रेताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन की बैठक कर कराकर स्थाई निदान निकाला जाए जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहमति प्रदान करते हुए  05 दिन के अंदर मीटिंग बुलाने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी अयोध्या को दिया।
    राम गणेश मौर्य ने विद्युत आपूर्ति तथा जले मीटरों के बदले जाने का मामला उठाया जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर की लागत जमा करने के बाद मीटर लगाया जाएगा सभी किसानों ने स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध किया और घोषणा किया कि स्मार्ट मीटर किसी भी दशा में नहीं लगवाये जायेगे और दोबारा मीटर लगाने के लिए कोई खर्चा नहीं जमा करेंगे।
   किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि 10 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर हुई जनसभा में कई किसानों के खेत में गिट्टी बालू आदि गिराकर बर्बाद किया गया है जिसमें धान लगाया जाना है प्रशासन में वायदा किया था कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खेतों से गिट्टी बालू हटाकर खेती योग्य बना देंगे परंतु प्रशासन मुकर रहा है।
   किसान दिवस में छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने, नहरो तथा ग्रामीण सड़कों की पटरियों को सफाई करवाने, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में नदियों,तालाबों,ग्राम समाज की भूमियों को खुदवाई रोकने आदि मुद्दा रहा।
किसान दिवस में संतोष वर्मा विवेक पटेल विकास वर्मा रविंद्र मौर्य उर्मिला निषाद मुन्ना कनौजिया देवी प्रसाद वर्मा जगदीश यादव मस्तराम वर्मा आदि कई के दर्जन लोग शामिल रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!