
अंध एवं मूकबधिरो के बीच में अंगूठे ढंग से मना इति सिंह का जन्मदिन
अयोध्या धाम
अंध एवं मूकबधिर विद्यालय नोनहटिया अयोध्या में बीसवा जन्मोत्सव कार्यक्रम श्री राम सिंह गुलेरिया पीजी कॉलेज यशवंत नगर कुरावन के प्राचार्य शीलवंत सिंह की पुत्री इति सिंह जो सदैव गरीब व असहायों के प्रति संवेदना रखती है का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही अनुकरणीय तरीके से मनाया गया इति सिंह की आकांक्षा थी की अपना जन्मदिन हम किसी होटल या रेस्टोरेंट नहीं बल्कि उन असहाय लोगों विकलांग बच्चों के बीच बनाऊंगी जिन्हें स्नेह व ममता की जरूरत है |

बेटी की बातों से सहमत होकर पिता श्री शीलवंत सिंह ने बड़े सादगी पूर्ण ढंग से अंध एवं मूकबधिर बच्चों के बीच में केक काटकर और उनको मिठाइयां फल समोसा कोल्ड ड्रिंक खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के बच्चे गरिमा सिंह, महिमा सिंह, श्रेया, कीर्ति , आर्यन,इंद्रीश शुक्ला, तथा आशुतोष सिंह के अलावा संपादक जुर्म की दुनिया अशोक तिवारी वरिष्ठ पत्रकार नाथ बक्स सिंह प्रदीप पाठक राम जानकी मंदिर नया घाट के साधु विवेक दास विद्यालय के व्यवस्थापक एवं कर्मचारी गण शिक्षक उपस्थित रहे।




