अयोध्याश्रद्धांजलि सभा
भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में शहीद हुए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में शहीद हुए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
बड़ागांव / अयोध्या
भारत पाकिस्तान युद्ध दौरान कुमाऊं रेजिमेंट इंदौर छंब क्षेत्र में एक सितंबर 1965 को शहीद हुए हवलदार देवी प्रकाश सिंह की पुण्यतिथि बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर मनाई गई। इस आयोजन में रहीमपुर बदौली निवासी हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी की पत्नी वीरनारी फूलपती देवी और चेयर मैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। पुण्यतिथि का आयोजन भाजपा के सोहावल पश्चिमी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ द्वारा बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर किया गया ।

इस अवसर पर चेयर मैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी ने भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में भारत माता की रक्षा के लिए वीरता प्रदर्शित करते हुए एक सितंबर 1965 को अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए आज हम लोग बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे द्वारा वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में बनवाए गए स्मारक पर शौर्य दिवस समारोह मनाते हुए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह की पुण्यतिथि मना रहे है । उन्होंने कहा कि देश के इस वीर सपूत के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी की पत्नी वीरनारी फूलपती देवी भानु प्रताप सिंह अंकुर सिंह संतोष सिंह पत्रकार धर्मपाल सिंह, बड़ागांव रेलवे स्टेशन मास्टर उमेश कुमार शर्मा के अलावा भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान महामंत्री विनोद सिंह महिला महामंत्री कुसुम सिंह बलराम पाठक नन्द कुमार सिंह वीर सिंह सच्चिदानंद तिवारी मनीष तिवारी बंटी सत्यनाम सिंह कमलेश सिंह डा विजय बहादुर सिंह रमलल्ला सिंह लल्लू सेन रामकुमार यादव राम सहाय यादव भागूराम चौहान अधिवक्ता गनेश्वर चौहान महेश पांडेय संतोष शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता राकेश मिश्रा देश राज यादव शिव गुलाम तिवारी किशन दत्त मिश्रा पूर्व प्रधान शिव बक्श सिंह पिंटू विश्राम मौर्य राज करन मौर्य रणविजय सिंह हरि कुमार पांडेय जगदीश गोस्वामी नन्द किशोर गोस्वामी करिया गोस्वामी वीरेंद्र सिंह गुड़िया विजयवती कमल कुमारी शिवानी खुशबू आकांक्षा अंजलि धुरिया कांती आदि समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा पश्चिमी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ ने सभी लोगो का आभार जताया ।




