अयोध्या धाम

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ
अयोध्या धाम
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर आज से प्रतिवर्ष की भांति कारसेवक पुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से इसी तिथि को हर साल इसी स्थान पर यह शिविर लगाया जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों और संतों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शिविर का श्रीगणेश किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा की संस्था जयपुर फुट्स और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति भी  साथ में काम करती है। अयोध्या में अशोक सिंहल जी की स्मृति में नेत्र चिकित्सा केन्द्र चलता है। यहां विगत साढ़े तीन साल में 85 से 90 हजार लोगों की आंखों की जांच हुई है।65 हजार को चश्में दिए गए हैं। उनका भी पटल यहां लगा है। रक्त जांच में इस बार थायराइड की जांच भी जोड़ी गई है।इस बार छह सौ से अधिक पंजीकरण हुआ है। डा.पीयूष मानीटर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में अंग प्रत्यारोपण चालीस तक ठीक-ठाक हो पाता है। अधिक संख्या होने पर कठिनाई होती है। ट्राईसाईकिल आदि बांटने का काम पहली अक्टूबर को किया जाता है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि हर काल के समस्त ग्रंथों में एक बात स्पष्ट है वह है मानवता की सेवा । कृत्रिम अंग या नेत्र ज्योति पाकर जिनका जीवन बदलता है, ऐसे शिविरों का लाभ उनसे पूछिए।। जिलाधिकारी  ने कहा कि यहां की सादगी और प्रमाणिकता ही इस शिविर की खूबसूरती है।इस अवसर पर कमलनयन दासजी महाराज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, वैदेहीवल्लभ शरण जी, डॉ अनिल मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने शिविर का निरीक्षण भी किया। यूजीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ दीपक श्रीवास्तव,राजस्थान से यतीन्द्र मिश्र, जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक, डॉ लक्ष्मण, डॉ सुनील,ओम प्रकाश सिंहल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अपर्णा यादव,मनोज तिवारी,वीरेश्वर वर्मा, कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास सिंह,शरद शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रजनीश शर्मा आदि ने भी आयोजन में सहयोग दिया। शिविर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी एवं शिखर अग्रवाल ने बताया कि कृत्रिम अंग के लिए आज 55 लोगों को बुलाया गया था।साठ व्यक्तियों की आंख व रक्त जांच हुई और चश्में बांटे गए।कल साठ लोगों को बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!