अयोध्याजयंती

साकेत महाविद्यालय में गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई गई 

साकेत महाविद्यालय में गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई गई
अयोध्या
साकेत महाविद्यालय में राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भाॅंति आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा* में प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी सहित सभी धर्म प्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी और पूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। सर्वधर्म समभाव सभा में डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी की परम प्रिय पुस्तक श्रीमद्भगवद्गीता का वाचन किया। तत्पश्चात् प्रो. मिर्जा साहब शाह ने कुरान शरीफ, श्री नितिन घोष ने बाइबल, प्रोफेसर अशोक कुमार मिश्र ने श्रीरामचरितमानस और श्री मंजीत सिंह सोढ़ी ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब धर्मग्रन्थों का वाचन किया। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को गया गया। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर पाण्डेय ने गांधी दर्शन पर प्रकाश डाला। वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जन्म लेने वाले दो महापुरुषों में महात्मा गांधी ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की स्थापना की और भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे। सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष डॉ. असीम त्रिपाठी ने सभा में उपस्थित समस्त जनमानस का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का कार्य डॉ. वेद प्रकाश बेदी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश यादव, मुख्य नियन्ता डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर वैभव मिश्र, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ अजय कुमार मिश्र, डॉ. सुरेंद्र जायसवाल, डॉ. रमेन्द्र द्विवेदी, डॉ. कनक बिहारी पाठक, श्री पंकज पाठक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रोफेसर आशुतोष त्रिपाठी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!