अयोध्या
आगामी होने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को अवश्य भुगतना पड़ेगा : पण्डित कृपा निधान तिवारी

आगामी होने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को अवश्य भुगतना पड़ेगा : पण्डित कृपा निधान तिवारी
अयोध्या/भरत कुंड
देश के संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के 5 अक्टूबर को होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को शासन प्रशासन ने रोक लगा दिया है।शासन प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के इस तुगलकी फरमान से नाराज देश भर के ब्राह्मण संगठनों से आए हुए प्रतिनिधियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए ब्राह्मण महाकुंभ के कार्यक्रम को स्थगित करने पर यज्ञ करने का निर्णय देश ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया।
सनातन धर्म को मजबूत करने और देश भर के ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्वण समाज के लोगों की गिर रही शैक्षिक आर्थिक स्तर को सुधारने और इस पर चिंतन मंथन करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम पर रोक लगाकर शासन प्रशासन ने अंग्रेज सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है।
नाराज ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों को आगाह किया है कि इस तरह से ब्राह्मण समाज की गैर राजनीतिक एवं गैर जातीय कार्यक्रमों पर रोक लगाना अमानवीय है और इसकी घोर शब्दों में निंदा की जाती है। आगामी होने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को अवश्य भुगतना पड़ेगा ऐसा आये हुए प्रतिनिधियो ने चेतावनी दी है और इससे शासन प्रशासन को बाज आने की सलाह दिया । कार्यक्रम में भगवान परशुराम की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर देशभर के देश भर के ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने आरती करके बैठक की शुरुआत किया। बैठक का संचालन द्वारिका प्रसाद पांडे जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने किया।
बैठक मे अध्यक्ष भट्ट ब्राह्मण महासभा काशी पंडित वसंत राय भट्ट धनबाद झारखंड से अर्जुन पांडे अशोक कुमार दुबे गोंडा रामनरेश तिवारी बहराइच भृगु नंदन पांडे झारखंड आरके पांडे प्रयागराज शिव प्रकाश मिश्र सेनानी प्रतापगढ़ केवल कुमार अवस्थी सीतापुर रविकांत मिश्रा नियामतपुर आदित्य शुक्ला राधेश्याम शर्मा दिल्ली अयोध्या नाथ त्रिपाठी दिल्ली से आकर कार्यक्रम से पूर्व होने वाली बैठक में भाग लिया और कार्यक्रम पर शासन प्रशासन द्वारा रोक लगाने की घोर निंदा करते हुए इसे अमानवीय और सरकार का सनातन विरोधी निर्णय बताएं।
बैठक में राष्ट्रीय एजेंडा के अनुसार उपस्थित समिति के पदाधिकारी ने निर्णय लिया। बैठक में स्थानीय स्तर से पंडित दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अशोक कुमार तिवारी सूर्यनारायण दुबे उर्फ रज्जू शेषनारायण तिवारी देवेंद्र पांडे अरुण पांडे देवी प्रसाद दुबे विनोद तिवारी उमाशंकर तिवारी राजकुमार तिवारी श्रीकांत पाठक अशोक कुमार दुबे रजनीश तिवारी सूर्य प्रकाश पांडे डॉक्टर राम तेज पांडे दद्दन मिश्रा द्वारिका पांडे आदित्य शुक्ला परमानंद पाठक आदि भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।




