
का0 जमुना सिंह मजदूरों- कर्मचारियों शोषित,पीड़ित लोगों के मसीहा थे : एस एन बागी जी
अयोध्या
ट्रेड यूनियन के जुझारू नेता व भाकपा के पूर्व जिलामंत्री कामरेड जमुना सिंह की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब फैजाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाकपा के जिलामंत्री कामरेड अशोक कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ के संरक्षक डा0 रघुवंशमणि, भाकपा (मार्क्सवादी) के जिला मंत्री अशोक यादव, भाकपा माले के नेता राम भरोसे, कामरेड अरविंद सेन यादव,का0 अतीक अहमद, सूर्यकान्त पाण्डेय, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, भाकपा पूर्व जिला सहायक सचिव सम्पूर्णानन्द बागी, सत्यभान सिंह जनवादी, भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष यशोदा सिंह,इप्टा के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के प्रांतीय सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री शिवराम, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,माकपा के विनोद सिंह,नौजवान सभा के ओम प्रकाश यादव, कामरेड शीला सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय कामरेड जमुना सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कामरेड जमुना सिंह के द्वारा कर्मचारियों व मजदूरों के हितों के लिए ट्रेड यूनियन व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किए गए संघर्षों की चर्चा की और कहा कि वे एक संघर्षशील जन नेता थे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में तमाम कर्मचारी, मजदूर व साम्यवादी दलों के साथी मौजूद रहे।




