अयोध्या
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने लिया जायजा

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने लिया जायजा
अयोध्या
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के साथ अयोध्या परिक्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग जनौरा, रामनगर चौराहा से लेकर सहादतगंज हनुमानगढ़ी तक के परिक्रमा मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्धय ने मोदहा क्रासिंग के पास चल रहे निर्माणाधीन कार्य को देखा और परिक्रमा से पहले लोकप्रिया हास्पिटल तक सही कराने के निर्देश सेतु निगम के सम्बंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।




