अयोध्या धामधर्म
मुख्यमंत्री श्री योगी जी की सरकार गौ रक्षण और संरक्षण के प्रति जागरूक है : महंत कमल नयन दास जी महाराज

मुख्यमंत्री श्री योगी जी की सरकार गौ रक्षण और संरक्षण के प्रति जागरूक है : महंत कमल नयन दास जी महाराज
अयोध्या धाम
गौ रक्षण संवर्धन समस्त भारत वासियों का कर्तव्य है।राम,कृष्ण और विश्वनाथ के देश में गऊ वंश की हत्या पृथ्वी पर अस्थिरता का कारण बन सकती है ।
गौ की रक्षा के लिये अनेक संत धर्माचार्यों और महापुरुषों ने अपने को बलिदान कर दिया।
यह विचार मणिराम जी छावनी की गौशाला में आयोजित गोपाअष्टमी पूजन के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने व्यक्त किया।श्री दास ने कहा गौ सदैव से ही हिन्दू समाज के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक मानविन्दु के रूप में प्रतिष्ठित है,यही नही यह आर्थिक वृद्धि की जहाँ केन्द्र है वही भारतीय कृषि व्यवस्था की मेरूदंड भी है।यह भारत जैसे देश के लिए ईश्वरीय वरदान है ।

उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा यह दुर्भाग्य है कि आज हिन्दूओं की सर्वमान्य पूज्य गौ माता का रक्त कुछ लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिये इस धरा पर गिराकर अपमानित किया जा रहा है।
उन्हो ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गौ संरक्षण के प्रति जागरूक है।उन्होंने स्मरण कराते हुए कहा सन 1857 की क्रांति के मूल में भी गौ हत्या का विरोध था जिसके विरूद्घ गोभक्त मंगल पांडे ने विगुल फूंककर सम्पूर्ण राष्ट्र को एकसूत्र में बाध दिया।हिन्दू समाज ही नही अपितु सभी धर्मों को गोवंश के प्रति निष्ठावान होना चाहिए क्योंकि यह सभी के लिये सदुपयोगी है ।
मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा गौ संवर्धन हेतु उठाये गये कदमो की प्रशंसा करते हुए कहा धर्म संस्कृति और जन कल्याण के लिए समर्पित सरकार ने अवैध बूचड़खानो को बंद कराकर समाज हित का काम किया है।उन्हो ने समाज का आह्वान करते हुए कहा राम -कृष्ण और शंकर के इस देश मे अधिक से अधिक गऊ पालन होना चाहिए।
इस अवसर पर गऊवंश का वैदिक मंत्रोंचारण से पूजन उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने किया, पूजन मे मणिराम दास छावनी ट्रस्ट के सचिव कृपालु राम दास ” पंजाबी बाबा ” संत जानकी दास, नेता विनोद जायसवाल,दीपक शास्त्री, विनय शास्त्री,संत दयाराम दास
आदि उपस्थित रहे।
“कारसेवक पुरम् में भी हुआ गौवंशो का पूजन”
कारसेवक पुरम में विहिप द्वारा संंचालित श्रीराम गौशाला मे भी गौवंशो का वैदिक रीति से पूजन आचार्य इंद्रदेव मिश्र के मार्गदर्शन में तथा पंडित पुष्पदीप के संयोजन में गोपाल,शिवम ,त्रिपुरारी ने विहिप संंरक्षक दिनेशचंद्र केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह, उमेशचंद्र,बंटी सिंह द्वारा सम्पन्न किया।
इस अवसर विहिप संरक्षक दिनेशचंद ने कहा गौ वंशो को सुरक्षित रखने के लिये सरकारों को उत्तर प्रदेश सरकार की भांति दृढ़तापूर्वक शक्ति दिखानी होगी।गौ हत्या करना महापाप है उन्होंने कहा “गावो विश्वस्त मातरः अर्थात गाय ही विश्व की माता है।भारत की तो यह आत्मा ही है ।
उन्होंने कहा गऊ पालन से परिवारों पर बोझ नही बल्कि परिवार सुखी सम्पन्न होगा ।गोसेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है।इस लिए गऊवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए।
श्रीराम गौशाला समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा गौ संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक राष्ट्रभक्त का कर्तव्य बने यह सम्पूर्ण मानव जीवन के लिए महा उपयोगी है गौवंश आधारित कृषि से मोहभंग इनके लिए हितकारी नही हो सकता है।अधिक पैदावार और कठिन परिश्रम से बचने के लिए हमे अपने मूल को त्यागना श्रेष्ठकर नही है।
कार्यक्रम मे अयोध्या कमिश्नर राजेश जी,वाबन मंदिर महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज, विहिप के संयुक्त महासचिव कोटेश्वर राव,क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह,कारसेवकपुरम् प्रभारी शिवदास सिंह सलिहंत सिंह ,धन्नजय पाठक, सुरेंद्र सिंह,अभिषेक, सुबोध मिश्र,राशबिहारी रजनीश शर्मा,वीरेंद्र वर्मा, गुलशन वर्मा ,राजेन्द्र वर्मा, अमित तिवारी, सुभाष पांडेय, राजा वर्मा,,अनिल पांडेय ,कमला देवी आदि ने गौ वंश का श्रृंगार करके हरा चारा, गुड़ और फलों का भोग लगाकर गौरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।




